उत्तराखंडराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बनाई टीम, हरिद्वार के हिस्से आया ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष..

डॉ कल्पना सैनी और देशराज कर्णवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इनमें बलवंत हरियाल कैलाश शर्मा कुलदीप कुमार डॉ कल्पना सैनी नीरू देवी मुकेश कोली शैलेंद्र बिष्ट और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि खिलेंद्र चौधरी राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा को प्रदेश मंत्री, कौस्तुभानंद जोशी को कार्यालय सचिव, मनवीर सिंह चौहान को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी व अनिल शाही और रमेश गढ़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत अल्मोड़ा से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल रुद्रप्रयाग से और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर देहरादून से बनाए गए हैं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार के राकेश गिरी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नैनीताल से समीर आर्य और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा उधमसिंह नगर से बनाए गए हैं। जबकि अल्पसंख्यक मोर्चा में उधम सिंह नगर के इंतजार हुसैन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!