अपराधदेहरादून

पार्टियों में कोकीन सप्लाई का भंडाफोड़, कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर चढ़ी पुलिस के हत्थे, नामी स्कूल की पूर्व टीचर भी पति सहित गिरफ्तार..

पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में देहरादून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 16.35 ग्राम कोकीन व 63 हजार की नकदी भी बरामद..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पार्टियों में कोकीन सप्लाई का भंडाफोड़ करते हुए कोबरा गैंग की एक विदेशी ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा देहरादून के एक नामी स्कूल की पूर्व शिक्षिका व उसका पति भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विदेशी महिला मूलरूप से युगांडा की नागरिक है। गैंग मिलकर हाइप्रोफाइल पार्टियों में कोकीन सप्लाई करता है। इसके अलावा अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के छात्रों को भी कोकीन बेचने का धंधा दोनों पति-पत्नी मिलकर कर रहे थे। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर विदेशी महिला व तस्कर दंपति के कारनामों से पर्दा उठाया।
—————————————-
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना राजपुर क्षेत्र में कोबरा गैंग के नशे के धंधे के बारे में सूचना मिल रही थी। एक टीम ने जाल बिछाते हुए पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
—————————————-
बिजनेस वीजा पर आई थी भारत….

फाइल फोटो

पूछताछ में आरोपी सैन्यू डियानाह ने बताया गया कि वह युगांडा की नागरिक है और वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है।

फाइल फोटो

देहरादून में भी वह डिमाण्ड पर अपने साथी सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी। गिरफ्तार सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हैड है। दिल्ली व अन्य जगहों से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है।

फाइल फोटो

जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, उसके साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में भी राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन व 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गैंग के बाकी सदस्यों और नशे के धंधे से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश चल रही है।
—————————————-
1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।
2-सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।
3-रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।
—————————————-
बरामदगी…..
1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रू0 )
2- 63500 रु0 नगद
3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4- फाबियो कार संख्या: यू0के0-07-एक्स-0707
—————————————-
पुलिस टीम….
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 सुमेर सिंह व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर
4- उ0नि0 प्रवेश रावत
5- म0उ0नि0 भावना
6- कां0 सुशील, कां0 विशाल, कां0 अमित भट्ट
7-हेड कां0 चालक महावीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!