अपराधउत्तराखंडराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला नेत्री से की छेड़छाड़, पीड़िता ने की गिरफ्तारी की मांग..

मीडिया के सामने लगाई गुहार, बेटी को भी परेशान कर रहे आरोपी..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा ब्यूरो
देहरादून: भाजपा की महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब पहुंचकर आपबीती बताई और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी बेटी को भी परेशान कर रहे हैं।देहरादून के लाखामंडल निवासी भाजपा महिला नेत्री ने छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते चार मई को उनके साथ लाखामंडल में छेड़छाड़ हुई। आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इसका मुकदमा भी महिला ने दर्ज कराया है। महिला ने कहा कि कई सालों से आरोपी उसे परेशान कर रहे हैं। भावुक हुई महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महिला ने कहा कि उसकी बेटी को भी आरोपी परेशान कर चुके हैं। महिला कई सामाजिक संगठन से भी जुड़ी हुई हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। ऐसा ना होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!