राजनीतिहरिद्वार

रालोद ने भरी हुंकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर साधा निशाना, युवा प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा..

किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ेगा संगठन, बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच हुई तू-तू मैं-मैं, (देखें वीडियो)..

पंच👊नामा
रुड़की: प्रशासनिक भवन रुड़की में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देवेंद्र टिकोला को दी गई है, जिससे उत्तराखंड प्रदेश में युवाओं को एक नया बल मिलेगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल नए आयाम स्थापित करेगी। किसानों के मुद्दों को रालोद पुरजोर तरीके से उठाएगी और सोयी हुई सरकार को जगाने का काम करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला का फूल मालाओं से स्वागत किया। देवेंद्र टिकोला ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बखूबी निभाएंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की अहम भूमिका रहेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष हर्षभान सिंह ने कहा कि हाल ही में उत्तराखंड प्रदेश में आई आपदा के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हुई है, किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट आन खड़ा हुआ है लेकिन सरकार किसानों को राहत देने की बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। मुआवजे के नाम पर चंद रुपये दिए जा रहे है जो किसी भी हालत में नाकाफी है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आने वाले समय मे अन्नदाता इस विकट परिस्थिति से उभर सके।
—————————————
“प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यकर्ताओं में तू-तू मैं-मैं….

रुड़की प्रशासनिक भवन में आयोजित रालोद की बैठक में कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े है लेकिन उनकी अनदेखी की गई। दायित्व बांटने को लेकर कार्यकर्ताओं से कोई विचार विमर्श नही किया गया। नाराज कार्यकर्ता मीडिया को अपना बयान देकर बैठक से चलते बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!