अपराधहरिद्वार

छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला…

गम्भीर घायल भाजपा नेत्री हाॅयर सैंटर रैफर....

इस खबर को सुनिए

जगदीश शर्मा “देशप्रेमी!
(रूड़की पंच👊नामा..)
—————————————-
छेड़छाड़ का विरोध करने पर देवर ने भाभी पर किया जानलेवा हमला…

रूड़की: छेडछाड का विरोध करने पर देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें भाभी गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली सिविल लाइन के गांव मौहम्मदपुर का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि छेडछाड का विरोध करने पर विवाहिता पर उसके देवर ने जानलेवा हमला कर दिया था। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
—————————————-
दीपावली के मौके पर अग्निशमन विभाग सतर्क…

रूड़की: दीपावली के मौके पर अग्निशमन विभाग अलर्ट है।अग्निशमन विभाग की 2 गाडियां क्षेत्र में गश्त करती रहेगीं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी अतर सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में 3 स्थान नेहरू स्टेड़ियम, रामनगर व लालकुर्ती में लाईसैंस शुदा दुकान्दारों ने पटाखों की दुकानें लगायी है। इन तीनों स्थानों पर अग्निशमन विभाग की गाडियां तैनात रहेगी। दोनों दिन रात को भी फाॅयर ब्रिगेड की 2 गाडियां क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी, जिससे समय रहते आगजनी की घटना पर काबू पाया जा सके।
—————————————-
गम्भीर घायल भाजपा नेत्री हाॅयर सैंटर रैफर….

रूड़की: रुड़की राजकीय अस्पताल के चिकित्सकों ने दुघर्टना में गम्भीर घायल हुई भाजपा नेत्री को हाॅयर सैंटर दून अस्पताल के लिये रैफर कर दिया है। भाजपा नेत्री की हालत स्थिर बनी हुयी थी।
गौरतलब है कि बीती रात भाजपा नेत्री कविता अपने पति चन्द्रकान्त निवासी सुनेहरा रोड रूडकी के साथ मुजफ्फरनगर से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम मंडावली के पास पहुँची तो एक ट्रैक्टर ट्राॅली से उनकी बाईक की भीषण भिड़ंत हो गई। दुघर्टना की सूचना पाकर मंगलौर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। आज अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
—————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!