अपराधहरिद्वार

भैयादूज पर बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत..

बाइक सवार युवक को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, घर में मचा कोहराम..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: भैयादूज पर बहन के घर से सहारनपुर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा लक्सर क्षेत्र में बालावाली मार्ग पर कुड़ी हबीबपुर गांव के पास हुआ। भैयादूज के दिन हादसे में जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

फाइल फोटो

विवेक भार्गव पुत्र दाताराम भार्गव हिम्मतनगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। विवेक अपनी बहन के घर भैया दूज देकर वापस सहारनपुर अपने घर लौट रहा था। पिकअप वाहन ने सामने से दो बाईको में उल्टी साइड जाकर टक्कर मार दी। जिस पर एक बाइक पर सवार विवेक भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार संजीव शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा निवासी धामपुर तथा प्रिंस पुत्र रतन सिंह निवासी टीप जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन मौके पर छोड़ खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत की खबर घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। खानपुर थानाध्यक्ष खानपुर अरविंद रतूड़ी ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए लक्सर अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए रुड़की अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!