राजनीतिहरिद्वार

बसपा के हाथी ने पछाड़ दिया चुनाव मैदान, रविन्द्र पनियाला की लिखी जाने लगी जीत की इबारत…

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-रुड़की: चुनाव के अंतिम चरण में तमाम प्रत्याशी जी-तोड़ मेहनत कर रहे है। माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए साम, दाम, दंड, भेद वाली प्रक्रिया को भी आजमाई जा रही है। विरोधियों को पटखनी देने के लिए खूब सेंधमारी हो रही है। इसी कड़ी में खानपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी चौ. रविन्द्र पनियाला ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन माहौल को पूरी तरह से बसपा के पक्ष कर दिया हैं, बड़े खेमों में सेंधमारी के साथ ही अपार जनसमर्थन के साथ बसपा के हाथी को सबसे आगे दौड़ाने में रविन्द्र पनियाला कामयाब दिखाई दे रहे है।
गौरतलब है कि खानपुर सीट से बसपा प्रत्याशी चौ. रविन्द्र पनियाला के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस-भाजपा व अन्य प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए रविन्द्र पनियाला लगातार बढ़त बना रहे है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन में रविन्द्र पनियाला विरोधियों को पटखनी देने में कामयाब होते हुए बसपा के हाथी को जमकर दौड़ा रहे है। सर्व समाज का समर्थन हासिल करने के साथ ही विरोधी खेमों में सेंधमारी रविन्द्र पनियाला की जीत की दास्तां लिख रही हैं। वही चौ. सुरेंद्र पनियाला की मेहनत भी रंग लाती दिखाई दे रही है, जिससे विरोधियों के हौसले पस्त हो रहे है और बसपा प्रत्याशी चुनावी दौड़ में सबको पछाड़ते हुए अपनी जगह बना रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!