हरिद्वार

दबंगों ने फौजी के घर पर चलाया बुल्डोजर, पुलिस ने फौजी को ही हवालात में डाला..

एक माह पहले जमींदोज कर दिया गया था लाखों का सामान..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-रुड़की: घर से बेघर होने के बाद पूर्व फौजी ने पुलिस प्रशासन और कुछ दबंगईयो पर गम्भीर आरोप लगाए है। रिटायर्ड फौजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दबंगईयो ने उनके मकान पर बिना किसी आदेश बुलडोजर चला दिया। इस दौरान मकान में रखा करीब 80 लाख का सामान दबकर नष्ट हो गया। अब उस जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। फौजी का आरोप है की पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही बल्कि पुलिस उल्टा उनके साथ ही मारपीट कर हवालात में बन्द कर देते हैं। फौजी का कहना है कि वह इस मामले को लेकर न्यायालय गए है जबतक न्यायालय का कोई फैसला नही आजाता तब तक निर्माण नही किया जाना चाहिए।

रुड़की के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सेवानिवृत सैनिक राजबीर सिंह ने कहा की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती नन्दा कॉलोनी में वह 2004 से मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे थे। इसके साथ ही बराबर की जमीन में डेयरी भी संचालित कर रखी थी। लेकिन करीब एक माह पहले उस जमीन को अपना बताने वाले कुछ दबंग लोगों ने उनके घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। इसके साथ ही उनके पुत्र का मकान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस कारण मकान के अंदर रखा करीब 80 लाख रुपए का सामान भी मलवे में दबकर खत्म हो गया। आरोप है कि डेयरी में बंधी 6 गायों को भी गायब कर दिया गया। उन्होंने बताया जब वह मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के पास गए तो किसी ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने बताया इस मामले को लेकर वह न्यायालय में गए है। लेकिन इसके बावजूद अब दबंगों ने उस भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया, जब वह फिर से पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट करते हुए हवालात में बंद कर दिया। उन्होंने बताया इस कारण वह कोर्ट की तारीख में भी नही जा पाए। फौजी ने बताया वह इस मामले को पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियो को बता चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है। उन्होंने मांग की कि जब मामला न्यायालय में है तो फैसला वहीं से होना चाहिए और तब तक किसी का निर्माण नही होना चाहिए। पुलिस की कार्यशैली से नाराज पूर्व फौजी ने मीडिया से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!