अपराधहरिद्वार

पत्नी को बच्चों से मिलने बुलाया और कमरे में बंद कर पीटा, तमंचे से झोंका फायर..

फायर मिस होने से बची जान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: झगड़े के चलते अलग रहने वाली पत्नी को उसके पति ने बच्चों से मिलने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद कमरा बंद कर उसे जमकर पीटा।

फाइल फोटो

आरोप है कि जान से मारने के लिए तमंचे से फायर भी झोंक दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और उसकी जान बाल-बाल बची। लेकिन पति के मन में इतने पर ही ठंडक नहीं पड़ी। आरोप है कि उसने सरिय से हमला पत्नी को लहुलुहान कर दिया।

फाइल फोटो

शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों ने पत्नी को छुड़ाया। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
—————————————-
शादी के बाद करने लगा था मारपीट…….

फाइल फोटो

रीतू शर्मा निवासी रामधाम काॅलोनी रावली महदूद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में सचिन कुमार निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करने लगा था।

काल्पनिक फोटो

दोनों बच्चों को सचिन ने अपने साथ रखा हुआ है। झगड़ा होने पर पुलिस कई बार फैसला करा चुकी है। बताया कि आठ जनवरी को सचिन ने उसे बच्चों से मिलने के लिए घर बुलाया। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया।

काल्पनिक फोटो

इसके बाद मारपीट करते हुए अलमारी से तमंचा निकालकर हत्या की नीयत से उस फायर कर दिया। फायर मिस होने से उसकी जान बच गई। सरिये से उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब उसे ताला खोलकर बाहर निकाला।

फाइल फोटो

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!