राजनीतिहरिद्वार

प्रत्याशियों ने समर्थकों संग लगाया गुणाभाग, मतदाताओं का जताया आभार..

सतपाल, अनुपमा, फुरकान, संजय और शादाब ने किया जनता का शुक्र अदा..

पंच👊नामा-हरिद्वार: चुनाव के अगले दिन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर गुणा भाग लगाया और मतदाताओं का आभार जताया। कई हफ्तों से रात दिन प्रचार कर रहे प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने रातभर सोकर थकान उतारी और सुबह उठकर समर्थकों के साथ गुणाभाग लगाया। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता का आभार जताया। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी, अनुपमा रावत, हाजी फुरकान अहमद ने चुनाव संपन्न होने पर क्षेत्र की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि जिस प्रकार जनता ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी व ई. शादाब आलम ने भी जनसमर्थन के लिए जनता का आभार जताया।
——————————————————–


हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार के युवाओं के भविष्य के लिए और धर्म नगरी से अवैध नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए वह मैदान में उतरे और उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला और जनता ने इस बार बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक पर आरोप लगाते हए कहा की मदन ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए उकसाया और कई जगह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहनशीलता दिखाते हुए उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता ने चुनाव के दौरान उनको जनसमर्थन दिया उसके लिए वह हरिद्वार की जनता के सदैव आभारी रहेंगे और दिन-रात जन समस्याओं के हल के लिए तत्पर रहेंगे।
—————————————————–


वही हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने भी क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा हरिद्वार ग्रामीण के सभी सम्मानित बड़े बुजुर्गों, माताएं, बहनों एवं भाइयों, का धन्यवाद करती हूंँ कि आप सबने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया एवं अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपका वोट, उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूत करेगा और हरिद्वार ग्रामीण के लिये एक नया अध्याय की शुरुआत करेगा।
——————————————————–


इसके साथ ही पिरान कलियर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी फुरकान अहमद ने विधानसभा की जनता का शुक्र अदा किया। उन्होंने कहा जिस तरह क्षेत्र की जनता ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद से नवाजा उसे वह कभी नही भुला पाएंगे, जनता के एक-एक वोट का कर्ज वह क्षेत्र की समस्याओं का निदान कर पूरा करने की कोशिश करेंगे।
——————————————————–


हरिद्वार सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव के दौरान जन समर्थन के लिए उन्होंने हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त किया।आप प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हरिद्वार की जनता का जो आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ उसके लिए वह सभी के आभारी है और हरिद्वार वासियों को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बधाई का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे आना अभी बाकी है। लेकिन जो प्यार और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है और जिस प्रकार हरिद्वार में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है, वह सराहनीय है। जनता के आशीर्वाद से यदि आप सत्ता में आती है तो जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
——————————————————


कलियर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ई. शादाब आलम ने चुनाव सम्पन्न होने के बाद अगले दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनकी हौसला अफजाई करते हुए क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा चुनाव के नतीजे कुछ भी हो लेकिन जिस ईमानदारी से उन्होंने चुनाव लड़ा और जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला उससे वह पूरी तरह से संतुष्ट है। शादाब आलम ने क्षेत्र की जनता को सन्देश देते हुए कहा कि वह उनके लिए समर्पित है जनता के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें जो ताकत मिली है वो एक बड़ा बदलाव लाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!