
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: गंगा में अस्थियां विसर्जन करने जा रहे खानपुर विधायक के गनर के साथ टोल प्लाजा बहादराबाद पर हुए विवाद में पुलिस ने टोल प्लाजा के सुपरवाइजर सहित 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक उमेश कुमार का गनर अपने किसी परिचित की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित करने हरिद्वार जा रहा था। गनर के साथ भीम आर्मी से जुड़े कुछ युवक भी मौजूद थे। तभी टोल को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों और गनर की आपस मे कहासुनी हो गई, मामला इतना बढ़ा की दोनो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई, इस विवाद में गनर के सिर पर चोट भी आई। सूचना पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और टोल प्लाजा पर कार्यरत 6 कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक सुपरवाइजर व पांच कर्मचारी हैं।जिनका शांति भंग में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस मामले में पुलिस को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही मिली थी।
————————————–
गिरफ्तार अभियुक्त गण….
1.अभिषेक सिहं पुत्र श्री राजेश सिहं नि. ग्राम छतौनी थाना परसपुर जिला गोण्डा उ.प्र. उम्र 28 वर्ष हाल निवासी टोल प्लाजा बहादराबाद।
2.अर्पन कुमार पुत्र वशिष्ठ नि. विभूति खण्ड थाना गोमतीनगर जिला लखनउ उ.प्र. हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद।
3. तुषार पुत्र रविशंकर नि. हाउंसिग बोर्ड कालोनी कोतवाली/जिला धौलपुर राजस्थान हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 20 वर्ष।
4.अभिषेक पुत्र राजभान सिहं नि. रुहाना थाना अशोकनगर जिला अशोकनगर म.प्र. हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 20 वर्ष।
5.रोहित पुत्र गजेन्द्र सिहं नि. सिमली थाना माली जिला औरंगाबाद बिहार हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 27 वर्ष।
6.असलम खान पुत्र सैय्यद अली नि. अक्खीपुरा थाना मकराना जिला नागौर राजस्थान हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 23 वर्ष।
————————————-
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम…
1.उ.नि.हेमदत्त भारद्वाज
2.का. 1094 गुरमीत सिहं
3.का. 659 हरजिन्दर सिहं
4.का. 267 बारुदत्त जोशी
5.का. 1009 मुकेश नेगी