
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्यामपुर थाना पुलिस ने 121 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई गई है। तस्कर अलग-अलग वाहनों से गांजे की तस्करी को अंजाम दे रहे थे। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने एक डिजायर कार व महिंद्रा kUV 100 जब्त किया है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के तहत सीओ ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत से बांस बगड़ घाट, चमोली निवासी दिनेश व देवेंद्र को 2 अलग अलग वाहनों से भारी मात्रा में अवैध गांजा (121 kg से ज्यादा) की तस्करी करते हुए दबोचा गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों द्वारा गांजा चमोली से लाया गया और ये माल डोईवाला निवासी राजेंद्र का होना बताया गया है।
रुड़की गंगनहर कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी अजय सिंह ने बताया जनपदभर में नशे के विरुद्ध कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए दोनो तस्करों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया ये अभियान लगातार जारी रहेगा।
————————————-
नाम पता अभियुक्त….
1- दिनेश पुत्र करन सिंह निवासी बाज बगड़ रेनिहाट थाना घाट जिला चमोली
2- देवेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी उपरोक्त
————————————–
बरामदगी……
1 लगभग 120 KG अवैध गांजा
2 कार डिजायर
3 कार महिंद्रा KUV 100
————————————–
पुलिस टीम….
1- CO ज्वालापुर सुश्री निहारिका सेमवाल
2- विनोद थपलियाल SO श्यामपुर
3- चरण सिंह I/C चंडीघाट
4- हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह
5- का0 राजवीर सिंह
6- का0 अजय बिष्ट
7- का0 चालक मोहन सिंह
ANTF टीम जनपद हरिद्वार