हरिद्वार

“होली त्योहार को सामंजस्य के साथ मिल-जुलकर मनाएं: स्वामी यतीश्वरानंद..

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सभी मंडलों में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडलों में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामंजस्य के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की।सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श टिहरीनगर, जमालपुर कलां, भोगपुर पंचपुरी और लालढांग में आयोजित होली मिलन समारोह में स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्रामीणों के साथ फूलों की बारिश कर एवं रंग लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व किसान, मजदूर सहित सभी वर्गों के लिए खुशियों का संदेश लेकर आता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस अवसर पर आपसी बैर-भाव भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ समाज में एकता को मजबूत करें।आदर्श टिहरी नगर मंडल के ग्राम धनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, चेयरमैन पंकज सैनी, ग्राम प्रधान अमित सैनी, लाखन सिंह, प्रखर कश्यप, हरेंद्र प्रधान, विवेक चौहान, श्यामसुंदर चौहान, रमेश ममगई, मुकेश कुमार, दीपक रावत, रामपाल प्रधान, हुकुम सैनी और सुरेंद्र गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं जमालपुर मंडल के ग्राम अजीतपुर में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप, कुंवरपाल, रमेश प्रधान, मायाराम प्रधान, श्रवण चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, राजेश कश्यप, हरेंद्र प्रधान, सचिन कश्यप, मनीष प्रधान और तिलक सैनी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।भोगपुर पंचपुरी मंडल के रूबराज पैलेस रानीमाजरा में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी, रोहताश प्रधान, जिला पंचायत प्रतिनिधि संजय सरदार, ग्राम प्रधान दीपक सैनी, ऋषिपाल चौहान, सतीश चौहान, नेत्रपाल चौहान, आदेश चौहान, ऋषिपाल राठौर, प्रधान पवन राठौर, प्रमोद राठौर, अशोक चौहान, नीरज सैनी, अक्षय कुमार और रामलाल नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!