मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पौधरोपण व मिष्ठान वितरण कर मनाया जन्मोत्सव..

पंच👊नामा
नितिन गुड्डू, पथरी: “नमो नमो मोर्चा भारत” के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय के नेतृत्व व महिला हरिद्वार की उपाध्यक्ष रंजिता झा के संयोजन में नमो-नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार का जन्मदिन भेल सेक्टर 3 के पार्क में पौधरोपण व मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में गौरव कुमार के नेतृत्व में ग्रीन लाइन इनिशिएटिव की टीम का सहयोग मिला साथ ही स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सराहनीय रही।कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष आई टी सेल तरुण शुक्ल, जिला अध्यक्ष आई टी सेल देवेन्द्र कुमार सिंह व सदस्य सर्व श्री माता प्रसाद पाण्डेय, अनिल मौर्या, श्याम चरण शुक्ल, हरिनारायण त्रिपाठी, शिवशंकर पाण्डेय, टीकाराम भारद्वाज, अंशुल झा, धीरेन्द्र कुमार शुक्ल आदि उपस्थिति रहे।
द ग्रीन लाइन इनिशिएटिव संस्था के पीयूष अग्रवाल, डी एन मिश्रा, गौरव कुमार, मिनाक्षी कुमार, विजय भाटिया, आयुष अग्रवाल, आनन्द तिवारी, प्रिशा कृष्णा, प्रिया भाटिया व देवभूमि पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य योगेन्द्र पुरोहित व ध्यानी समेत स्थानीय निवासी नेत्रपाल, अनुज चौहान व अन्य सदस्यों ने पौधरोपण किया।