“प्रेस क्लब हरिद्वार चुनाव में चौधरी-बेलवाल की धमाकेदार जीत, ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न का माहौल..
अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी ने 85 वोट लेकर रचा इतिहास, महामंत्री बने सूर्यकांत बेलवाल; कार्यकारिणी में 20 प्रत्याशी विजयी, मतगणना के हर राउंड में दिखा कड़ा मुकाबला..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार के वार्षिक चुनाव 2026-27 में अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी ने 85 वोट प्राप्त कर अश्वनी अरोड़ा (34 वोट) को पराजित किया, जबकि महामंत्री पद पर सूर्यकांत बेलवाल ने 86 मत हासिल कर डॉ. हिमांशु द्विवेदी (34 वोट) को हराया।
पांच चरणों में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। जीत के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। धर्मेंद्र चौधरी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हुए मतदान में कुल 120 मत पड़े, जिनमें एक मत निरस्त हुआ। मतगणना पांच चरणों में पूरी की गई,
जिसमें अलग-अलग राउंड में उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम चरण में तस्वीर साफ हो गई। चुनाव परिणाम के अनुसार क्रमांक 1 से 20 तक के सभी प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
अंतिम परिणामों में कुलभूषण शर्मा ने सर्वाधिक 93 वोट प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद अमित कुमार शर्मा को 88, ललितनाथ को 87, केके पालीवाल को 86 तथा बालकृष्ण और तनवीर अली को 85-85 वोट मिले।
इसके अलावा संजीव शर्मा (83), कुमार दुष्यंत (82), जोगेंद्र सिंह (82), देवेंद्र शर्मा (81), नरेश दिवान शैली (81) और मेहताब आलम (81) भी विजयी रहे।
अन्य विजेताओं में रोहित सिखोला (80), सुदेश आर्य (79), डॉ. शिवा अग्रवाल (77), कुमकुम शर्मा (77) और विकास चौहान (77) शामिल हैं। शिवप्रकाश शिव को 75 और शैलेन्द्र सिंह को 72 वोट प्राप्त हुए।
मतगणना के दौरान पहले से लेकर पांचवें और अंतिम राउंड तक कई प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना रहा। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रेस क्लब के हितों की रक्षा और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
मुख्य अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ मनोज सोही और सहायक चुनाव अधिकारी लव शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। जीत दर्ज करने के बाद सभी साथी पत्रकारों ने अध्यक्ष और महामंत्री समेत जीत दर्ज करने वाले सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
शुभकामनाएं देने वाले में डॉ शिव शंकर जायसवाल, आदर्श त्यागी, सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, बृजेंद्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, राजेश शर्मा, राहुल वर्मा, सुनील पाल, विक्रम सिद्धू, त्रिलोक चंद भट्ट, राजकुमार, सुमित यशकल्याण, पार्षद भूपेंद्र कुमार,
व्यापारी नेता डॉ. विशाल गर्ग, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस नेता मनोज सैनी, कांग्रेस नेता सोम त्यागी, विकास चंद्रा, श्रवण झा, गुरप्रीत कालरा, प्रतिभा वर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष कपिल, राव रियासत पुंडीर, राधेश्याम विद्याकुल, नवीन चौहान, मनोज रावत, स्वरूप पुरी, एम.एस. नवाज, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला, सुमित यशकल्याण, राजकुमार पाल और सोनू शामिल रहे।



