उत्तराखंड

अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए मुख्यमंत्री धामी…

राज्य में भारी बारिश का है अलर्ट...

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
राहुल थपलियाल:- देहरादून: उत्तराखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश को लेकर अलर्ट है। सोमवार दोपहर अचानक सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से जनपदों में बारिश की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति व आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए। प्रशासनिक अमला पहले ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम हो। यात्रियों को असुविधा न हो। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली, केंद्र सरकार ने राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!