उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 139 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, हरिद्वार जिले से सबसे कम..

उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान के लिए चयनित पुलिसकर्मियों की सूची जारी..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश के 139 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

फाइल फोटो

गुरुवार को चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुवार की रात ही यह सूची प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों तक पहुंच गई। लेकिन हरिद्वार के पुलिसकर्मी इस सूची में अपना नाम ढूंढते ही रह गए।

फाइल फोटो

कई बार सूची को ऊपर से लेकर नीचे तक पढ़ा, कई पुलिसकर्मियों ने तो सूची को कई बार जूम करके भी देखा। लेकिन देहरादून, उधमसिंहनगर और बागेश्वर-चंपावत जैसे जिलों के पुलिसकर्मियों के बीच में हरिद्वार से केवल एक उपनिरीक्षक, एक हैड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल पर ही नजर टिकी।

फाइल फोटो

सूची में प्रदेश के सबसे बड़े जनपद हरिद्वार के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं के बराबर है। जबकि ऐसा नहीं है कि हरिद्वार पुलिस घटनाओं के खुलासों, अपराधियों की धरपकड़ या फिर अभियान चलाने में प्रदेश के किसी अन्य जिले से 19 रही हो।

फाइल फोटो

मीडिया और सोशल मीडिया तक पर हरिद्वार पुलिस के खुलासे और उपलब्धियां आए दिन सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिर ऐसा क्यों हुआ इसको लेकर पुलिसकर्मियों में चर्चा में बनी हुई हैं। हाल के दिनों में कई बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों को तो फिर से तो उम्मीद थी कि उन्हें इस बार मेडल जरूर मिलेगा।

फाइल फोटो

सूची में नाम ना पाकर वे काफी निराश हैं। देर रात तक सूची जिले में पुलिसकर्मियों व अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में घूम रही थी और उस को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!