हरिद्वार

“प्रेस क्लब रुड़की की नई कार्यकारिणी का शहरव्यापी स्वागत, समाज–संस्थाओं ने जताया भरोसा..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजि. की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर शहर में लगातार बधाइयों और स्वागत समारोहों का दौर जारी है। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा क्लब पदाधिकारियों का जिस तरह सम्मान किया जा रहा है, वह न केवल पत्रकारिता जगत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, बल्कि समाज की उम्मीदों को भी बयान करता है।
—————————————-
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान, कहा– पत्रकार समाज की आंख व आवाज……लगातार चल रहे स्वागत समारोहों की श्रंखला में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने प्रेस क्लब की नई टीम का सम्मान किया। उन्होंने क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा व पूरी कार्यकारिणी को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। गोयल ने कहा, “पत्रकार समाज की आंख भी हैं और आवाज भी। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। प्रेस क्लब की नई टीम निश्चित ही शहर के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
—————————————-
संत निरंकारी मिशन ने भी दिया आशीर्वाद, कहा– सकारात्मक पत्रकारिता से ही समाज का उत्थान……बीएसएम चौक स्थित संत निरंकारी मिशन आश्रम में मिशन पदाधिकारियों ने भी क्लब की नई कार्यकारिणी को सम्मानित किया। मिशन प्रतिनिधियों ने कहा, “पत्रकारिता तभी प्रभावी होती है जब उसमें सकारात्मकता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता हो। प्रेस क्लब टीम समाज में शांति और भाईचारे का संदेश प्रसारित करे—यही हमारी शुभकामनाएं हैं।
—————————————-
भाजपा महानगर कार्यालय में जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने की हौसला-अफजाई…..भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने भी प्रेस क्लब पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए वे जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। नई कार्यकारिणी से हमें और सक्रिय भूमिका की उम्मीद है।
—————————————-
समाजसेवी आदिल फरीदी और कांग्रेसी नेता सुधीर शांडिल्य ने किया स्वागत…..स्वागत समारोह में समाजसेवी आदिल फरीदी और कांग्रेस नेता सुधीर शांडिल्य ने भी क्लब टीम का सम्मान किया। आदिल फरीदी ने कहा, “पत्रकारों का सहयोग समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती देता है। हम नई टीम से उम्मीद करते हैं कि यह समाजहित में मजबूत भूमिका निभाएगी।” वहीं सुधीर शांडिल्य ने कहा, “पत्रकारिता किसी भी लोकतंत्र की रीढ़ होती है। प्रेस क्लब जैसी संस्थाएं समाज के हर मुद्दे को निडरता से सामने लाती हैं।
——————————————
वरिष्ठ समाजसेवी मौ. जुल्फिकार ने नई कार्यकारिणी का किया सम्मान….रुड़की: प्रसिद्ध समाजसेवी मौ. जुल्फिकार ने भी प्रेस क्लब महानगर रुड़की रजि. की नई कार्यकारिणी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की सच्ची आवाज हैं और नई टीम निष्ठा, साहस और पारदर्शिता के साथ काम करेगी।
—————————————-
पूरी टीम का हुआ सम्मान….इस दौर में क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, महामंत्री मोनू शर्मा, उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक, कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत, डायरेक्टर्स चौ. अनवर राणा, प्रवेज़ आलम, देशराज पाल, अमित शर्मा, विशाल यादव, पुनीत रोहिला को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
—————————————-
अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने व्यक्त किया आभार….कार्यक्रमों की श्रृंखला में अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सभी सम्मान-दाताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा— “यह सम्मान हमारी पूरी टीम के मनोबल को और बढ़ाता है। प्रेस क्लब समाज, प्रशासन और जन-जन के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम करता रहेगा। निष्पक्षता और जिम्मेदारी हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!