
पंच👊नामा-रुड़की: मंगलौर क्षेत्र के तांसीपुर गांव में वृद्ध महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। वृद्ध महिला अपने बेटी के साथ घर पर अकेली रहती थी। हत्या के वक्त मृतक महिला की बेटी घर से बाहर गई हुई थी। बेटी वापस जब घर लौटी तो वृद्ध महिला का निर्वस्त्र शव लहूलुहान फर्श पर पड़ा मिला। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना जानकारी जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
सीओ मंगलौर पंकज कुमार गैरोला ने बताया की वृद्ध महिला 80 वर्ष के लगभग है और अकेले घर में अपनी बेटी के साथ रहती थी। महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।