हरिद्वार

“स्वच्छता का महाअभियान: डीएम–एसएसपी उतरे खुद मैदान में, जनपद भर में चला सफाई अभियान..

पुलिस लाइन रोशनाबाद से शुरू हुआ स्वच्छता संदेश, सभी थाना-कोतवालियों से लेकर गंगा घाटों तक एक साथ चली सफाई की मुहिम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: प्रदेशभर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता व जनसहयोग से साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान की जनपद हरिद्वार में प्रभावी शुरुआत की गई। इस अभियान की अगुवाई स्वयं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने की।अभियान का शुभारंभ पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित मंदिर प्रांगण से किया गया, जहां सार्वजनिक शपथ के साथ मंदिर परिसर व चिल्ड्रन पार्क में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों – कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन में निवासरत महिलाओं की सहभागिता ने अभियान को नारी शक्ति का सशक्त समर्थन प्रदान किया।इसके बाद डीएम व एसएसपी के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन, आमजन व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से चमगादड़ टापू, ऋषिकुल घाट, ऋषिकुल मैदान सहित जनपद के सभी थाना व कोतवाली परिसरों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कूड़ा-कचरा एकत्र कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने आसपास की सफाई को समर्पित करे, तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
————————————-
औद्योगिक क्षेत्र में भी दिखा स्वच्छता का संकल्प……जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में माउंटेन वैली स्प्रिंग्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (फॉरेस्ट एसेंशियल्स), बहादराबाद द्वारा फैक्ट्री परिसर व आसपास के क्षेत्रों में कर्मचारियों की सहभागिता से सफाई की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छ और सुरक्षित कार्यस्थल बनाए रखने का संकल्प लिया। कंपनी प्रबंधन ने इसे “स्वच्छ उद्योग, सशक्त राष्ट्र” की दिशा में अहम कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!