राजनीतिहरिद्वार

सीएम धामी ने किया गंगा पूजन, मंत्रिमंडल में हरिद्वार के सवाल को यूं कहकर टाला..

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश से किया स्वागत..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा ब्यूरो
हरिद्वार: शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन व आरती की।

हरकी पैड़ी पर पूजन व आरती के बाद धामी ने कनखल में जगतगुरु आश्रम जाकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। हरकी पैड़ी पर गंगा आरती करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम धामी ने कहा की उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का पूरा आशिर्वाद मिला है। पहली बार एक मिथक टूटा है जो प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा दोबारा सत्ता में आई है। आज वाला समय देश में उत्तराखंड का हो। मां गंगा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। कहा कि बीते पांच माह के कार्यकाल के तरह अगले पांच साल में उन तमाम कार्यों को किया जाएगा, जो रुके रह गए हैं। हरिद्वार को मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं मिले इस सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने बचते हुए कहा कि इस पर बाद में बात करेंगे।
————————————————–
मदन कौशिक की गैरहाजिरी पर चर्चाएं…..
हरिद्वार: मुख्यमंत्री के गंगा पूजन के दौरान स्वामी यतींद्रानंद गिरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी पूर्व महापौर मनोज गर्ग, कन्हैया खेवड़िया, विक्रम भुल्लर, मनोज गौतम सतविंदर सिंह, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक नजर नहीं आए। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी, स्वामी हरि चेतनानंद समेत बड़ी संख्या में संतगण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!