
पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर काले झंडे दिखाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, जिस पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर रोशनाबाद पुलिस लाइन भेज दिया।
—————————————वरुण बालियान ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री धामी के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, और नगर निगम में फर्जी वोटों से लेकर करोड़ों के घोटाले सामने आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर घोटाले से लेकर मेडिकल कॉलेजों के निजीकरण तक सरकार ने आम जनता को लूटा है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में नशा घर-घर बिक रहा है और हरिद्वार के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। वरुण बालियान ने इसे बेशर्मी करार देते हुए कहा कि जब सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो, तब सरकारी खर्चे पर उत्सव मनाना जनता का अपमान है।
—————————————प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें पार्षद सुनील कुमार, विवेक भूषण, सोहित सेठी, अकरम अंसारी, हाजी शहाबुद्दीन, इदरीश मंसूरी, पुनीत कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, मंजू रानी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, तुषार कपिल, लक्ष्य चौहान,
अमरदीप रोशन, नितिन तेश्वर, तरुण व्यास, दीपक टंडन, नितिन यादव, ओम मलिक, समर्थ अग्रवाल, शुभम जोशी, महबूब आलम, अमित चंचल, हिमांशु राजपूत, करण राणा, बलराम कड़क, अक्षय नागपाल, अयान सेफी, अधिवक्ता अबरार अयूबी अज्जू, शिवा लोधी, मयंक त्यागी, भूपेंद्र वशिष्ठ, शुभम धीमान और शौकत चीचू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।