उत्तराखंड

पीएम के दौरे से पहले कांग्रेस विधायक का हेलीकॉप्टर कंपनी से विवाद..

नाराज हेली कंपनी कर्मचारियों ने बंद की सेवा, अफसरों के हाथ पांव फूले..

इस खबर को सुनिए

पंच 👊 नामा ब्यूरो
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे से ऐन पहले कांग्रेस विधायक और हेली कंपनी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दरअसल कांग्रेस विधायक मनोज रावत हेलीकॉप्टर में केदारनाथ जाना चाहते थे। लेकिन हेली कंपनी का कहना था कि सीट खाली नहीं है। कुछ ही देर में यह विवाद इतना तूल पकड़ गया कि नाराज हेली कंपनी कर्मचारियों ने सेवा बंद कर दी। जिससे अफसरों के हाथ पांव फूल गए। फिलहाल विवाद खत्म कराते हुए हेली सेवा सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

फाइल फोटो:- विधायक मनोज रावत…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तैयारियों को लेकर दिल्ली और देहरादून के अवसर केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

फाइल फोटो…

इस बीच केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत और हेली सेवा का संचालन करने वाली पवन हंस कंपनी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि विधायक ने मैनेजर के साथ हाथापाई की है। इससे नाराज कर्मचारियों ने हेली सेवा संचालन करने से हाथ खड़े कर दिए। जिससे अफसरों के हाथ पांव फूल गए। आला अधिकारी विधायक और कर्मचारियों से बातचीत कर ले ली सेवा सुचारु करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!