हरिद्वार

“अंतरमहाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में एसएमजेएन पीजी कॉलेज का दबदबा, छात्राओं ने लहराया परचम..

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया शुभारंभ, कशिश ठाकुर, शिवांगी कंसल, मुंतजिर और कनिष्क नाथ ने जीते स्वर्ण पदक, (देखें वीडियो)..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: वंदना कटारिया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को अंतरमहाविद्यालयी पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार की ओर से भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्रांगण में हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल भावना का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने किया। कार्यक्रम में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. पुष्कर गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन की रूपरेखा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, एवं खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल के निर्देशन में तय की गई।अपने संबोधन में श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत सरकार की नई खेल नीति 2025 के अनुरूप अब समय है कि खो-खो, कबड्डी और कुश्ती जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को पुनः गौरव दिलाया जाए। “इन खेलों से भारतीय संस्कृति और समाज की जड़ें जुड़ी हैं।

ऐसे खेलों को बढ़ावा देकर हम भारतीयता को सशक्त बना सकते हैं,” उन्होंने कहा। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेलकूद समिति के अध्यक्ष विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ. मनोज सोही और डॉ. रिंकल गोयल की प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्कर गौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कुश्ती भारतीय खेल परंपरा का सबसे प्राचीन और अनुशासनप्रधान खेल है। उन्होंने कहा कि “पूर्व काल में सैनिकों के शारीरिक निर्माण हेतु कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता था। आज भी यह खेल युवाओं में संयम, शक्ति और संघर्ष की भावना जाग्रत करता है। ”उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने एसएमजेएन कॉलेज को इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्रदान किया।डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि महाविद्यालय ग्रीको-रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती दोनों विधाओं में प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन विनय थपलियाल ने कुशलतापूर्वक किया।प्रतियोगिता में कुल छह महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया…
1:- एसएमजेएन पीजी कॉलेज, हरिद्वार
2:- सरस्वती गोचर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भगवानपुर
3:- जसपाल राणा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, प्रेमनगर देहरादून
4:- एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया देहरादून
5:- राजा महेंद्र प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुरुकुल नारसन
6:- राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, सहियामहिला वर्ग में एसएमजेएन पीजी कॉलेज की कशिश ठाकुर और शिवांगी कंसल ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि दीक्षा यादव, ओमिशा और शिखा ने रजत पदक प्राप्त किए। पुरुष वर्ग में एसएमजेएन के मुंतजिर और कनिष्क नाथ ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि देव निगम ने रजत पदक हासिल किया।अन्य विजेता, महिला वर्ग…
57 किग्रा वर्ग – जानवी (आरएमपीजी कॉलेज, गुरुकुल नारसन)
59 किग्रा वर्ग – अनु (आरएमपीजी कॉलेज, गुरुकुल नारसन)पुरुष वर्ग…..
60 किग्रा – आदित्य तोमर (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
61 किग्रा – हर्षित तोमर (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
65 किग्रा – वसील (सरस्वती गोचर कॉलेज, भगवानपुर)
67 किग्रा – सचिन कुमार (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
70 किग्रा – सागर (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
72 किग्रा – विशु तोमर (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
74 किग्रा – प्रियम (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
77 किग्रा – मुकुल (सरस्वती गोचर कॉलेज, भगवानपुर)
82 किग्रा – हेमंत (सरस्वती गोचर कॉलेज, भगवानपुर)
87 किग्रा – वासु (एसएमआरजे पीजी कॉलेज, सहिया)
92 किग्रा – कृष (सरस्वती गोचर कॉलेज, भगवानपुर)कोच मोहित नौटियाल और अक्षय राठी ने ऑफिशियल की भूमिका का निर्वहन किया, जिन्हें प्राचार्य प्रो. बत्रा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।पंजीकरण कार्य में सहयोग देने के लिए प्रो. जे.सी. आर्य, डॉ. विनीता चौहान और दिव्यांश शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज, सहिया के निदेशक अनिल तोमर एवं सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।सांस्कृतिक कार्यक्रम में चारु, संध्या, सोनाली, मयूरी और टिया ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जबकि मेहताब आलम ने ‘जग घूमया’ गीत की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत विभाग की डॉ. अमिता मल्होत्रा, प्रशिक्षु गौरव बंसल एवं छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी।मंच से डॉ. माहेश्वरी ने सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह का एंबुलेंस एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान चिकित्सा विभाग से सपना और योगेश भी उपस्थित रहे।वंदना कटारिया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में संपन्न इस प्रतियोगिता ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। एसएमजेएन कॉलेज ने उत्कृष्ट आयोजन और शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर हरिद्वार का नाम रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!