हरिद्वार

“पार्षद अहसान अंसारी की सक्रियता लाई रंग, वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में नालों की वृहद सफाई, दो दिवसीय विशेष अभियान से मिली जलजमाव से राहत..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: शहर को स्वच्छ और जलजमाव मुक्त बनाने की दिशा में वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में नालों की वृहद स्तर पर सफाई को लेकर दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख नालियों व उपनालियों की गहन सफाई कर वर्षों से जमी गंदगी को हटाया गया।दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान में नगर निगम के सफाई कर्मियों, सुपरवाइजरों तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई कार्य के दौरान नालों में जमी गाद, कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को मैनुअल श्रम के माध्यम से बाहर निकाला गया। साथ ही यह विशेष ध्यान रखा गया कि निकाला गया कचरा तत्काल निर्धारित स्थानों पर निस्तारित किया जाए, ताकि क्षेत्र में दोबारा गंदगी न फैले। अभियान के दौरान वार्ड पार्षद अहसान अंसारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्य की निगरानी करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नालों की समय-समय पर सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सहभागिता से ही इसका स्थायी समाधान संभव है। पार्षद ने क्षेत्रवासियों से नालों में कचरा न डालने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।स्थानीय नागरिकों ने इस विशेष अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापक स्तर पर की गई सफाई से आने वाले समय में जलभराव और गंदगी की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। लोगों ने नगर निगम और वार्ड पार्षद की इस पहल को सराहनीय बताया।।इस अभियान में वार्ड पार्षद अहसान अंसारी के साथ नगर निगम के क्षेत्रीय सैनिटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल, अखिल कुमार सहित अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!