हरिद्वार

ट्यूशन से लौट रहे मासूम पर गाय ने किया हमला, कुचलने का प्रयास, मौत के मुंह से बचा लाया मददगार..

कनखल क्षेत्र की घटना, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, आप भी देखें वीडियो..

पंच👊नामा ब्यूरो
विकास कुमार, हरिद्वार: कनखल में टयूशन से घर लौट रहे एक मासूम पर गाय ने हमला कर दिया। आक्रोशित गाय ने उसे कुचलने का प्रयास भी किया। बालक की जान बचाने आए एक अन्य युवक पर भी गाय ने हमला कर दिया। हमले में बालक घायल हो गया।

सीसीटीवी वीडियो का स्क्रीन शॉट..

घटना से गुस्साए पीड़ित परिवार ने गाय मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, इलाज का खर्च उठाने और गायों को कॉलोनी से बाहर शिफ्ट करने की शर्त पर दोनों पक्षों के बीच सुलह की बातचीत चल रही है। ये पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।

सीसीटीवी वीडियो का स्क्रीन शॉट..

पुलिस के मुताबिक, हनुमानगढ़ी क्षेत्र की अलंकार विहार कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ भारद्वाज का नौ साल का बेटा व्योम भारद्वाज टयूशन से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी संजय कुमार के गौवंश खड़े हुए थे। एक गाय अचानक आक्रोशित होकर व्योम के पीछे भाग पड़ी।

सीसीटीवी वीडियो का स्क्रीन शॉट..

हड़बड़ाहट में व्योम नीचे गिर गया। जिसके बाद गाय ने उसे कुचलने का प्रयास किया। शोर सुनकर एक युवक दौड़कर वहां पहुंचा और बालक को बचाने का प्रयास किया। इस पर गाय ने युवक पर भी हमला बोल दिया। बमुश्किल दोनों की जान बची। गाय के हमल में घायल व्योम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

सीसीटीवी वीडियो का स्क्रीन शॉट..

इसके बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस से आरोपी गाय मालिक की शिकायत दी। साथ ही वीडियो फुटेज भी दिखाई। पुलिस की पूछताछ में गाय मालिक संजय ने बताया कि तबेले में बारिश का पानी भर जाने के कारण उसने गाैवंश को बाहर निकाला हुआ था। इसीलिए आक्रोशित गाय ने मासूम पर हमला किया है।

सीसीटीवी वीडियो का स्क्रीन शॉट..

कॉलोनिवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए तबेला हटाने की मांग की। पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसओ कनखल नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह की बात भी चल रही है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!