हरिद्वार: ओएलएक्स पर ट्रैक्टर खरीदने का झांसा देकर 25 हजार की ठगी के मामले में साइबर सेल ने पीड़ित किसान को रकम वापस करा दी। पीड़ित किसान ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्या मोहम्मद इकराम निवासी मंगलौर ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत देकर बताया था कि उसे अपना ट्रैक्टर बेचना था। ओएलएक्स पर इस बारे में जानकारी डालने पर एक व्यक्ति ने उससे संपर्क साधा और ट्रैक्टर खरीदने का सौदा तय करते हुए बैंक खाते की डिटेल मांगी। इसके बाद खाते से 25 हजार रुपये गायब हो गए थे। शिकायत पर साइबर क्राइम की नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के पर्यवेक्षण में सेल प्रभारी मनोज कुमार मेनवाल ने त्वरित कार्रवाई कर गेटवे से पत्राचार किया। शुक्रवार को किसान की रकम वापस मिल गई। पीड़ित किसान ने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय और साइबर क्राइम की नोडल अधिकारी रेखा यादव को धन्यवाद देते हुए साइबर सेल की सराहना की। टीम में साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल, सिपाही शक्ति गुंसाई, अरुण कुमार शामिल रहे।
