अपराधदेहरादून

“डीएवी कॉलेज में मासूम शर्मा की छिछोरी हरकत पर बवाल: सुराज सेवादल ने देर रात घंटाघर पर किया उग्र प्रदर्शन, पुलिस की जांच शुरू..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की छिछोरी हरकत से उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सुराज सेवादल अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देर रात घंटाघर पर उग्र प्रदर्शन किया और हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मंच से कथित अभद्र भाषा और अशोभनीय प्रस्तुति को देवभूमि की सांस्कृतिक गरिमा पर सीधा हमला बताया।संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता रात में सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि कॉलेज जैसे शैक्षणिक मंच से गाली-गलौज और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं की भावनाएं आहत हुईं। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।सेवादल अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि“उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और संस्कृति की पहचान है। इस तरह की अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाने के लिए बाध्य होंगे।इधर, पुलिस भी हरकत में आ गई है। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा अभद्र भाषा के इस्तेमाल की शिकायत पुलिस के संज्ञान में आई है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!