हरिद्वार

हाईवे पर नाले की पुलिया से टकराई श्रद्धालुओं की कार, बाप-बेटे समेत तीन की मौत..

हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहा था श्रद्धालु परिवार, पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा ब्यूरो
केएस चौहान, बहादराबाद: गंगा स्नान कर हरिद्वार से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने नाले की पुलिया से टकरा गई। जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चारों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चौथे घायल का उपचार चल रहा है। परिवार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शिनाख्त कराते हुए श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दी हादसे में बाप-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
——————————————
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर ऊपर कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। सोमवार की सुबह गाजियाबाद का एक श्रद्धालु परिवार स्नान के बाद कार से अपने घर लौट रहा था। बहादराबाद क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने शान्तरशाह में उनकी कार नाले की पुलिया की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए। शान्तरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे का उपचार चल रहा है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों में बाप-बेटा भी शामिल हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
—————————————
नाम मृतक
राजन झा पुत्र मिथिलेश झा निवासी संदीप एनक्लेव अकबर पुर बहरम पुर गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष
2 – मिथिलेश झा पुत्र स्व जगदीश झा 56 वर्ष
3– आशीष पुत्र विनोद झा उम्र 22 वर्ष
—————————————-
घायल व्यक्ति
1 – मिथिलेश पुत्र स्व रमेश झा 67 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!