हरिद्वार

रुड़की नगरनिगम सभागार में जिलाधिकारी ने लगाया जनता दरबार, 51 फरियादियों की समस्या का समाधान..

कच्ची शराब निकालने की शिकायत पर जिलाधिकारी का एक्शन, अधिकारियों की लगी क्लास, तत्काल मौके पर किया रवाना..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा
रुड़की: तहसील दिवस के मौके पर रुड़की नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनता दरबार लगाया, जहां 51 लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। मौके पर कई मामलों का समाधान किया गया, लेकिन असली हलचल तब मची जब एक ग्रामीण ने अपने इलाके में रोज़ाना 500 लीटर कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायत कर दी। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत आबकारी विभाग को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के लिए तत्काल रवाना कर दिया। वहीं, एक ठेकेदार ने टेंडर में घपले की बात कहकर माहौल और गर्मा दिया। जिसपर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। जनता दरबार मे पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा आदि अधिकारी शामिल रहे।
————————————–
कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण, शेष के लिए अधिकारियों के लिए निर्देश…रुड़की नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें 51 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर कई समस्याओं का निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
————————————–
आबकारी विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार, तत्काल मौके पर किया रवाना….जनता दरबार में एक ग्रामीण ने अपने क्षेत्र में रोज़ाना 500 लीटर कच्ची शराब बनने की शिकायत की। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना होने का आदेश दिया।
————————————–जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने जनता दरबार के दौरान कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और शिकायतों के निस्तारण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!