पंचनामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद भर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में खानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस टीम ने गन्ने के खेत से कच्ची शराब बनाने की भट्टी को ढूंढ निकाला जहा से 20 लीटर कच्ची शराब व 5 सौ लीटर लाहन को नष्ट किया गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
थानाध्यक्ष खानपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी प्रवीण रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लालचंदवाला से लालपुर जाने वाले रास्ते पर छापा माराम जहां पर एक गन्ने के खेत से कच्ची शराब बनाने वाली भट्टी बरामद हुई।
पुलिस टीम ने मौके से 20 लीटर कच्ची शराब और 5 सौ लीटर लाहन को नष्ट किया, साथ ही एक आरोपी को भट्टी उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो आरोपी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
—————————————
गिरफ्तार आरोपी…..
रविन्द्र सिंह पुत्र धर्म सिंह सिंह नि0 ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर हरिद्वार
—————————————
फरार आरोपियों का विवरण….
सोनू पुत्र सुक्खा तेली नि0 ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर हरिद्वार
अरविंद पुत्र झब्बर सिंह नि0 ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर हरिद्वार
—————————————
बरामदगी…..
1- एक जरीकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
2- एक ड्रम, एल्युमिनियम का पतीला, एक छोटा ड्रम, लोहे की बाल्टी की चपनी, अधजली लकड़ी, आधे लीटर की बोतल में लाहन
—————————————
पुलिस टीम…..
1- उ0नि0 प्रवीन रावत
2- का0 अरविन्द सिह
3- का0 सुनील कुमार
4- का0 सुधीर कुमार
