
पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए पुलिस कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस फरार अपराधियों को चुन-चुनकर सलाखों के पीछे धकेल रही है।

इसी कड़ी में कोतवाली डालनवाला पुलिस ने पिछले 28 वर्षों से फरार 5 हजार के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने भी 10 वर्षो से फरार नशा तस्कर को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया /इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर जनपद पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। अभियान के तहत कोतवाली डालनवाला पुलिस ने पिछले 28 वर्षों से फरार 5 हजार का इनामी दिनेश कुमार नौटियाल पुत्र दौलतराम उर्फ दौलत सिंह निवासी ग्राम चातरा हनोल थाना त्यूणी जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी समेत 30 अस्थायी कर्मचारियों खिलाफ बलवा सरकारी कार्य मे बाधा डालने के संबंध में उत्तरांचल वन निगम के महाप्रबंधक के.एन. सिंह ने 24 जुलाई 1995 में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी दिनेश कुमार नौटियाल फरार चल रहा था। इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार व कांस्टेबल उमेश गिरी शामिल रहे।
—————————————-
वही थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने भी 10 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी योगेंद्र सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम राठौड़ थाना छपरौली जनपद बागपत उत्तरप्रदेश को 2013 में पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी 2014 से लगातार फरार चल रहा था। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में अ०उपनिरीक्षक ब्रजमोहन महिपाल, कांस्टेबल कैलाश पंवार व राजीव कुमार शामिल रहे।