अपराधहरिद्वार

“जाम छलकाना पड़ा भारी: ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 22 हुड़दंगी मौके से दबोचे, चालान कर वसूला जुर्माना..

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर अभियान तेज, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में बैठकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 22 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5500 संयोजन शुल्क वसूल किया और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की सख्त चेतावनी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी और सड़क किनारे शराब पीकर उपद्रव कर रहे कुल 22 व्यक्तियों को पकड़कर उनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौके पर सख्ती बरती और सभी आरोपियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।पुलिस टीम….
1:- वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, कोतवाली ज्वालापुर
2:- एसआई मनीष भंडारी
3:- अपर उपनिरीक्षक गंभीर तोमर
4:- कांस्टेबल रवि
5:- कांस्टेबल सतवीर सिंह
6:- कांस्टेबल सुरेंद्र
7:- कांस्टेबल देवेंद्र सिंह
8:- कांस्टेबल दिनेश
9:- कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह (चेतक कर्मी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!