अपराधहरिद्वार

‘तीन तलाक’ बोलकर घर से निकाला, प्रताड़ना से टूटी महिला ने खोला मोर्चा – पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंदरजूड गांव में एक महिला के साथ प्रताड़ना और तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शाहीन की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से मोहम्मद दानिश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।बताया जा रहा है कि हाल ही में आरोपी पति ने तीन बार ‘तलाक’ बोलकर महिला को घर से अलग कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बुग्गावाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम कर लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि जांच के आधार पर इस प्रकरण में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत भी धाराएं जोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हरिद्वार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसएसपी ने यह भी बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!