अपराधउत्तराखंड

लिफ्ट देने के बहाने चंडीगढ़ की महिला को जंगल में ले गया ड्राइवर, दुष्कर्म कर बैग लूटा..

दोस्त का जन्मदिन मनाने चंडीगढ़ से आई थी महिला, हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों में किया आरोपी को गिरफ्तार..

पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड डेस्क: दोस्त का जन्मदिन मनाने देहरादून पहुंची चंडीगढ़ की एक महिला को एक कार चालक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया।

फाइल फोटो

चालक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को अपनी कार में बैठा लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि बैग ही लूट लिया।

फाइल फोटो

देहरादून क्लेमेंटाउन थाने की पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी को बिहारीगढ़ में उसके घर से दबोच लिया, महिला का बैग भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात एक महिला बीते 30 अप्रैल को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने अपने घर चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। तीन मई की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह शिमला बाईपास रोड पर आइएसबीटी के लिए विक्रम पकड़ने को खड़ी थी। तभी एक कार चालक उसके पास रुका और आईएसबीटी तक छोड़ देने की बात कही।

फाइल फोटो

महिला युवक पर विश्वास कर कार में बैठ गई। आईएसबीटी पहुंचने पर कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और महिला को धमकाते हुए कार के दरवाजे लॉक कर लिए और महिला को आशारोडी के पास जंगल में ले गया। आरोप है कि युवक ने कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका बैग लूटकर वहां से फरार हो गया।
—————————————-
“रात भर जंगल में छिपी रही महिला…..

फाइल फोटो

महिला ने बताया कि वह डर के कारण रातभर जंगल में छिपी रही और सुबह दून में ही अपने दोस्त के पास पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना क्लेमेंटाउन व एसओजी की संयुक्त टीम ने घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गों के  लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें कार नंबर की मदद से टीम ने मनीष कुमार को उसके गांव खुशहालीपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर महिला से लूटा गया बैग व कपडे बरामद कर लिए गए।  चालक मनीष देहरादून से सहारनपुर व अन्य रूटों पर टैक्सी चलाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!