अपराधहरिद्वार

लाखों रुपए की स्मैक और 5.96 लाख की नकदी के साथ नशे का सौदागर “लड्डू” गिरफ्तार..

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एएनटीएफ और श्यामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई और नाम आए सामने..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के धंधेबाजों की नाक में नकेल डालने में जुटी जिले की एएनटीएफ ( एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) और श्यामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

काल्पनिक फोटो

पुलिस ने 5 लाख 96 हजार की नगदी और 29 ग्राम स्मैक के साथ एक सौदागर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत 8 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। गिरफ्तार हुआ शिवा उर्फ लड्डू बरेली से स्मैक तस्करी कर आसपास के इलाकों में बेचता था।

फाइल फोटो

पूछताछ में उसने कई और धंधेबाजों के नाम भी पुलिस को बताएं हैं। उनकी कुंडली खंगालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने बड़ी सफलता पर पुलिस टीम को शाबाशी दी है। साथ ही सभी थाना कोतवाली प्रभारियों को नशे के सौदागरों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसते हुए उनकी संपत्ति जप्त करने के निर्देश दिए हैं।
—————————————-

फाइल फोटो: प्रमेन्द्र डोबाल (पुलिस कप्तान हरिद्वार)

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जिले की एएनटीएफ और सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

फाइल फोटो: ड्रग्स फ्री देवभूमि

मुखबिर से अहम सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट व उपनिरीक्षक रणजीत तोमर और श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की संयुक्त टीम ने ग्राम कांगडी में एक व्यक्ति शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र-28 वर्ष को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

फाइल फोटो: नरेंद्र सिंह बिष्ट व रणजीत तोमर

उससे कुल 29 ग्राम स्मैक और स्मैक खरीदने व बेचने के लिये कुल 5,96050 रुपये नगद धनराशि बरामद की गई। बरामद स्मैक की कीमत 8 लाख 22 हजार रुपए है। पूछताछ में सामने आया कि शिवा उर्फ लड्डू बरेली से स्मैक की तस्करी करता है और आस-पास के छोटे धंधेबाजों को बेचता है। पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी जानकारी जुटा जा रही है, जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी।
—————————————-
थाना श्यामपुर पुलिस टीम….
1:- उ0नि0 नितेश शर्मा SO श्यामपुर
2:- उप निरी.रुकम सिंह नेगी चौकी प्रभारी लालढांग
3:- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
4:- का0 130 रणजीत भण्ड़ारी
5:- का0 841 रमेश सिंह
—————————————-
ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम…..
1:- निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी ANTF
2:- उ0नि0 रणजीत सिंह,
3.हे0का0 221 सुनील,
4:- हे0का0 302 मुकेश कुमार,
5:- हेo का0 राजवर्धन सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!