अपराधहरिद्वार

“नशा तस्कर सुमित गुर्जर गैंग पर कसा कानूनी शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में तीन नामजद..

यूपी से हरिद्वार आकर गिरोहबंद तरीके से किया जा रहा था नशे का धंधा, पुलिस ने चिन्हित कर की कार्रवाई..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह पर गैंगेस्टर में शिकंजा कस दिया है। गिरोह के सरगना सुमित गुर्जर सहित उसके दो मुख्य साथी इशांत तेजियान और सुबोध पाल पर शिकंजा कस दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन पर सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से की गई है।
नशे के सौदागरों का नेटवर्क उजागर….थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बीते महीनों में नशा तस्करी के कई मामलों में आरोपित सुमित गुर्जर, निवासी ग्राम फूसगढ़, थाना भवन (जिला शामली) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ और छानबीन में खुलासा हुआ कि सुमित ने नशा सप्लाई को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए अपना गिरोह खड़ा कर रखा है। इसमें ब्रह्मपुरी, रावली महदूद निवासी इशांत तेजियान, शाकुंबरी विहार कालोनी, कोतवाली देहात (जिला सहारनपुर) निवासी सुबोध पाल समेत कई अन्य साथी शामिल हैं।एसएसपी के निर्देश पर तैयार हुआ गैंग चार्ट….
नशा तस्करी के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने गिरोह की गतिविधियों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपितों का गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।अब होगी कड़ी कार्रवाई, अन्य तस्कर भी रडार पर…. पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि यह गैंग बीते लंबे समय से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नशे की आपूर्ति का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अब नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसी जाएगी और जल्द ही अन्य गिरोहों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!