अपराधहरिद्वार

“नशे में भांजियों पर गलत बोलने की मिली खौफनाक सजा, गुस्से में ट्रक से कुचलकर की हत्या..

होली के दिन, टोल प्लाजा पर खौफनाक वारदात: 24 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा
रुड़की: होली के दिन पुरानी दुश्मनी ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक व्यक्ति ने अपने ही परिचित को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। भगवानपुर टोल प्लाजा के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को दबोच लिया और पूछताछ में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।क्या है मामला….?
होली के दिन प्रताप कॉलोनी, थाना भगवानपुर निवासी वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ट्रक संख्या UP17BT-8882 के चालक राजीव पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मलकपुर लोन, छपरौली रोड, जिला बागपत (उ.प्र.) ने उसके पति राहुल कुमार को पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नियत से ट्रक से कुचल दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।शराब, गाली-गलौज और फिर हत्या…..
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजीव ने बताया कि वह पिछले 8-9 वर्षों से रुहालकी गांव में एक महिला के साथ रह रहा है। उसकी पहले शादी हो चुकी थी, जिसका तलाक हो चुका है। वह करीब 15 वर्षों से वाहन चालक है और दिसंबर 2025 में उसने अपना कैंटर (06 टायरा) ट्रक खरीदा था। आरोपी के अनुसार, मृतक राहुल के साथ उसका उठना-बैठना था और दोनों कभी-कभार साथ शराब पीते थे। लेकिन शराब के नशे में राहुल उसकी तीन भांजियों के बारे में आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करता था। नशा उतरने पर माफी मांग लेता, लेकिन फिर वही हरकत दोहराता था।होली के दिन दोनों ने भगवानपुर टोल के पास ट्रक में बैठकर शराब पी। इसी दौरान फिर विवाद हुआ। आरोपी ने गुस्से में राहुल को ट्रक से उतार दिया। जैसे ही राहुल टोल की ओर जाने लगा, आरोपी ने ट्रक चढ़ाकर उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।वाहन बरामद, विवेचना जारी….
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक संख्या UP17BT-8882 बरामद कर लिया है। संपूर्ण विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी ने जानबूझकर ट्रक से कुचलकर हत्या की। आरोपी को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण, एसएसआई अंकुर शर्मा, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, कांस्टेबल उवैदउल्ला व कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!