जलभराव से बेहाल क्षेत्रवासियों ने विधायक के पुतले को दी जल समाधि..
ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी के दावे पर सवाल, नगर निगम और विधायक पर उपेक्षा का आरोप..

पंच👊नामा
रुड़की: ग्रीन सिटी क्लीन सिटी कही जाने वाली शिक्षा नगरी रुड़की की एक अलग ही तस्वीर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के तमाम दावों की हकीकत बयां कर रही है। शहर के इस्लाम नगर व भारत नगर में पिछले लंबे अरसे से गंदे पानी का जलभराव एक विकराल रूप धारण कर चुका है, इस समस्या की गुहार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर सम्बंधित अधिकारियों तक से की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक से मात्र आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नही हुआ, अब गुस्साए लोगो ने नगरविधायक के पुतले को इसी गंदे पानी मे जल समाधि दी है। लोगों का कहना है कि विधायक उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे है, और लोगों को इस गंदगी में मरने को मजबूर कर रहे है।
जानकारी के अनुसार रुड़की के इस्लामनगर और भारत नगर में पिछले लंबे समय से गंदे पानी का जलभराव एक बड़ी मुसीबत का सबब बना हुआ है। लोगो ने इस समस्या की गुहार नगरनिगम से लेकर विधायक व सीएम पोर्टल तक पर की लेकिन कोई आजतक कोई समाधान नही हो पाया। आज स्थानीय लोगों ने नगर विधायक के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए उनका पुतला बनाया और उसे इस गंदे पानी मे जल समाधि देकर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से परेशान लोग अब यहां से पलायन करने को भी मजबूर हो रहे है। गंदे पानी के कारण जानलेवा बीमारियां उतपन्न हो रही है और सम्बंधित विभाग कुम्भकर्णी नींद सोया है। स्थानीय लोग लावारिश जैसे हालात जीने को मजबूर है।