
पंच👊नामा-ब्यूरो
उत्तराखंड डेस्क: सरकार और पुलिस तमाम दावे करे, लेकिन घर में अकेले रहने वाले बुजुर्ग अभी भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी देहरादून में बदमाशों ने घर में घुसकर लूट को अंजाम देने के बाद एक वृद्धा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर डाली। वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस टीमें उठाते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, देहरादून की भंडारी बाग कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय कमलेश धवन की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। कुछ समय पहले ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले उनके पति इन्द्रराज धवन की मौत हो गई थी। जिसके बाद से कमलेश धवन घर में अकेली रहती आ रही थी।

बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर कमलेश धवन का गला रेत कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलने पर देहरादून के कप्तान दिलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी सरिता डोभाल समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
—————————————

“कोई परिचित भी हो सकता है कातिल….
कमलेश धवन की बेटियों और आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि वृद्धा अक्सर घर के अंदर ही रहती थी और कोई परिचित आने पर ही दरवाजा खोलती थी। इसलिए यह भी माना जा रहा है कि घटना के पीछे कोई परिचित भी हो सकता है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जनता की कातिल का हुलिया पता लगाया जा सके।

—————————————-
“फॉरेंसिक टीमों ने जुटाए सुराग…
महिला की हत्या की खबर मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम सहित एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने महिला घर में छान-बीन शुरू कर दी है। महिला के रिश्तेदारों के खबर दे दी गई। महिला की तीन बेटियां हैं। जो वसंत विहार में रहती हैं।
—————————————-
“पहले भी हुई थी घर में चोरी…
इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस समय चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति की मत काफी समय पहले ही हो गई है।
—————————————-

“शुक्रवार रात से नहीं उठ रहा था फोन…..
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर या शाम के समय घटना को अंजाम दिया गया है। यह भी पता चला है कि 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।