अपराधदेहरादून

सहारनपुर के कुख्यात गौ तस्कर की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर हुआ गिरफ्तार..

आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दर्ज हैं कई मुकदमें, आधी रात चेकिंग के दौरान हुआ आमना-सामना..

पंच👊नामा-ब्यूरो
देहरादून: देहरादून जिले के कलेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मुठभेड़ में गौकशी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना रायवाला-लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान हुई। आरोपी दोपहिया वाहन पर सवार था, पुलिस को देखकर भागने लगा और पीछा करने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। आधी रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहनवाज उर्फ सोनी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियांन का निवासी है। उसके खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में गौकशी, गौतस्करी, और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
—————————————
मुठभेड़ की पूरी घटना…..शनिवार रात पुलिस रायवाला-लालतप्पड़ क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दोपहिया वाहन पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया। पीछा करते हुए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, और एसपी देहात जया बलोनी मौके पर पहुंचे। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ चांचक इलाके में हुई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और वह बाइक बरामद की है, जिसका उपयोग वह भागने के लिए कर रहा था।
—————————————
अपराधों का लंबा इतिहास….शाहनवाज पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गौकशी, गौ तस्करी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वह एक सक्रिय अपराधी है, जो लंबे समय से इन अवैध गतिविधियों में लिप्त था।
—————————————
एसएसपी का बयान…..

फाइल फोटो: अजय सिंह (पुलिस कप्तान देहरादून)

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है और उसकी गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!