अपराधउत्तराखंड

“उत्तराखण्ड में फर्जी जन सेवा केन्द्र का भंडाफोड़, सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर बनते थे नकली आधार-पैन..

एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर कार्रवाई, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज व उपकरण बरामद..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर: उत्तराखण्ड में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी दिलाने के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित एक जन सेवा केन्द्र का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट और दस्तावेज तैयार करने के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सिडकुल में नौकरी दिलाने के लिए बाहरी राज्यों के लोगों के नकली स्थानीय पहचान पत्र तैयार किए जा रहे थे।उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत एसटीएफ कप्तान अजय सिंह के निर्देश पर टीमों को फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के पर्यवेक्षण और पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के निर्देशन में निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर गंगवार जन सेवा केन्द्र को सीज कर दिया।छापेमारी के दौरान चेतन कुमार (21) निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश को कंप्यूटर पर फर्जी मार्कशीट तैयार करते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से फर्जी आधार, पैन कार्ड और मार्कशीट बनाकर लोगों को मुंहमांगी कीमत पर उपलब्ध करा रहा था। अब तक करीब 400 से 500 लोगों के नकली दस्तावेज बनाने की बात भी सामने आई है।तलाशी में 42 आधार कार्ड, 55 पैन कार्ड, 9 मार्कशीट, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम: निरीक्षक विकास चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन चन्द्र जोशी, उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, ओ.पी. किशन चन्द्र तथा ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस के उपनिरीक्षक अकरम अहमद व एएसआई चन्द्र प्रकाश बबाड़ी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!