उत्तराखंडराजनीति

किसान नेता ने केजरीवाल को बताया चोर, भाजपा के लिए बोला मारकर भगाओ…..

अंबावत के बिगड़े बोल, किया दावा, योगी को उत्तराखंड घर वापस भेजेंगे किसान..

इस खबर को सुनिए

हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र व प्रदेशों की सरकारें किसानों की समस्याएं दूर करने में नाकाम रही हैं। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। मध्य हरिद्वार एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से वर्ता करते हुए चौधरी ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए जोर मार रहे हैं, जबकि दिल्ली का हाल किसान खुद देखकर आ रहे हैं। अंबावत ने कहा कि केजरीवाल तो चोर है। उत्तराखंड के लोगों को चाहिए कि केजरीवाल को प्रदेश में घुसने न दें और सत्ता चला रहे भाजपा वालों को मारकर भगाएं। अंबावत ने कहा कि आने वाले चुनाव में किसान उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ को उनके घर वापस उत्तराखंड भेज देंगे। क्योंकि लखीमपुर खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों पर कार चढ़ाकर चार किसानों की हत्या कर दी जाती है। किसानों का हाल जानने जा रहे विपक्ष के नेताओं को उनसे मिलने से रोका जाता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल आधारहीन घोषणाएं कर लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि ना तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है ना मिलों पर बकाया किसानों के बकाए का भुगतान कराया जा रहा है। हालांकि अगले चुनाव में उनका संगठन किस दल को समर्थन देगा, इस बारे में स्पष्ट रूप से अंबावत ने कुछ नहीं कहा। इतना जरूर कहा कि जो किसान हित की बात करेगा, उसी को समर्थन दिया जाएगा।
———————
सुभाष नंबरदार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने शनिवार को हरिद्वार में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सुभाष नंबरदार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। चौधरी सिताब सिंह व बशीर अहमद प्रदेश महासचिव, एडवोकेट सहदीप सिंह प्रदेश प्रवक्ता, सागर सिंह कोषाध्यक्ष, फरमान त्यागी अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा सुदेशना वर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, परविन्दर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग, अखलाक हरिद्वार जिलाध्यक्ष, माया कश्यप जिला अध्यक्ष महिला विंग, रमन सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष, मोहम्मद दानिश जिला प्रवक्ता, इतेश धीमान जिला मीडिया प्रभारी, रविंद्र चौधरी लक्सर ब्लॉक अध्यक्ष, आशा चौधरी लक्सर तहसील अध्यक्ष महिला विंग, अरविन्द बबलू तहसील अध्यक्ष लक्सर, सपना चौहान सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रामपाल, रोबिन पंवार, निसार अहमद, सुनीता नोटियाल, रश्मि चौधरी, मीरा धीमान, सपना चौधरी, सुभाष नंबरदार, रमन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सागर सिंह, राव इरशाद, परविन्दर सिंह, दिनेश वालिया, फरमान त्यागी आदि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
———————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!