अपराधउत्तराखंडहरिद्वार

पहले शादी का वादा कर दुष्कर्म किया, फिर कार की डिमांड कर तोड़ा रिश्ता..

पीड़िता की छोटी बहन के साथ मॉडलिंग करता है आरोपी..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा ब्यूरो
एक युवक ने पहले तो अपने साथ मॉडलिंग करने वाली लड़की की बड़ी बहन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर दहेज में कार की मांग कर रिश्ता तोड़ डाला। पीड़ित पक्ष की ओर से सहारनपुर निवासी आरोपी के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बहन मॉडलिंग करती है। शोएब अहमद निवासी सड़क दूधली, जनकपुर, सहारनपुर भी उसके साथ मॉडलिंग करता है। 2018 में उसकी बहन के साथ वह घर आया था। तब दोनों के बीच पहले जान पहचान हुई और फिर दोस्ती हुई। आरोपी शोएब ने पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। अपने परिवार के लोगों से भी उसे मिलवाया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 14 दिसंबर 2021 को वह घर में अकेली थी। आरोप है कि मॉडल शोएब ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता इसके बाद सदमे में आ गई तो वह उसे अपने साथ सहारनपुर ले गया। वहां वह शादी को राजी हुआ। दोनों के परिवार भी शादी के लिए तैयार थे लेकिन अब आरोप है कि शोएब और उसके भाई सोहराब ने गाड़ी की डिमांड करते रिश्ता तोड़ दिया। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!