अपराधहरिद्वार

“होली से पहले रेलवे ट्रैक पर सेंध, 17 फिश प्लेट के साथ कबाड़ी समेत बिजनौर के पांच आरोपी गिरफ्तार..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: होली से पहले रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगाने की साजिश का खुलासा हुआ है। पर्व के मद्देनज़र मुस्तैद चल रही लक्सर आरपीएफ की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन के पास से रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट चोरी करने के आरोप में एक कबाड़ी समेत पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को रेलवे मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।होली को देखते हुए आरपीएफ की टीम रेलवे लाइनों की सुरक्षा के लिए विशेष पेट्रोलिंग अभियान चला रही थी। रविवार देर रात इंस्पेक्टर रवि कुमार सिवाच के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल नागेंद्र दत्त, कांस्टेबल पुनीत, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम लक्सर से मौजमपुर नारायण तक ट्रैक की निगरानी कर रही थी।इसी दौरान मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन के पास से निकल रही एक संदिग्ध कार पर टीम की नजर पड़ी। रुकने का इशारा करने के बावजूद कार चालक ने वाहन नहीं रोका। इस पर आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 17 फिश प्लेट बरामद हुईं, जो रेलवे ट्रैक से उखाड़ी गई थीं।पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम आनंद कुमार, मंजीत और बंटी निवासी अहमदपुर शादाब उर्फ जोगीरमपुरी, नगीना (जिला बिजनौर), तथा विशाल निवासी नगली छोइया, थाना हेमपुर दीपा, जिला बिजनौर (उ.प्र.) बताए। आरोपितों की निशानदेही पर आरपीएफ टीम ने नजीबाबाद स्थित कोतवाली रोड पर एक कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी, जहां से चोरी की 17 फिश प्लेट और बरामद की गईं। दुकान संचालक अनस निवासी कोतवाली रोड, नजीबाबाद को भी हिरासत में ले लिया गया।आरपीएफ ने पांचों आरोपितों के खिलाफ रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक से फिश प्लेट हटाना गंभीर अपराध है, जिससे ट्रेन संचालन और यात्रियों की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!