अपराधहरिद्वार

सात लाख की स्मैक के साथ रावण सहित पांच तस्कर गिरफ्तार, गैंग का पर्दाफाश..

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, पुलिस कप्तान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

इस खबर को सुनिए

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पांच नशा तस्करों को लाखो रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर गैंग का पर्दाफाश किया और पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।

फाइल फोटो

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के कड़े दिशा निर्देश पर रानीपुर पुलिस, सीआईयू व ANTF की संयुक्त टीम ने जेकेटी आउटर से नशा तस्कर राशिद को 15.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।वहीं दूसरे मामले में टीम ने सुमननगर तिराहे से कार से स्मैक की तस्करी करते हुए तस्कर सचिन उर्फ रावण को उसके 03 साथी अश्वनी, समीम व कामिल को कुल 51.1 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा है। आरोपी सचिन कोतवाली रानीपुर में दर्ज मु0अ0सं0 20/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित था। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है, नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है, छानबीन में नशे के कुछ और धंधेेबाजों के नाम भी सामने आए हैं, जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी। इसमे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
——————————
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त…….
1- सचिन उर्फ रावण पुत्र महिपाल निवासी रावली महदूद (15.45 ग्राम अवैध स्मैक)
2- अश्वनी पुत्र राजकुमार निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल (15.30 ग्राम अवैध स्मैक)
3- राशिद पुत्र विनम्र निवासी ग्राम सिसौना थाना भगवानपुर हरिद्वार (15.34 ग्राम अवैध स्मैक तथा डिजिटल तराजू)
4- समीम पुत्र हनीफ निवासी बुड्ढाहेड़ी पथरी (10.15 ग्राम अवैध अवैध स्मैक)
5- कामिल पुत्र साबिर निवासी बुड्ढाहेड़ी पथरी (10.20 ग्राम अवैध स्मैक)
———————————-
बरामदगी
1- कुल 66.44 ग्राम अवैध स्मैक
2- डिजिटल तराजू
3- कार
——————————-
पुलिस टीम- (कोतवाली रानीपुर)……
1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान
3- उ0नि0 अर्जुन कुमार, 4- उ0नि0 अमित नौटियाल
5- हे0कां0 कुन्दन सिंह ,6- कां0 महेशानंद,7- कां0 महेंद्र तोमर
8- कां0 विजयपाल, 9- का0 यशवन्त
एसओजी टीम…..
1- उ0नि0 रंजीत तोमर
2- हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, 3- कांस्टेबल उमेश कुमार,
4- कांस्टेबल त्रिभुवन, 5- कांस्टेबल पदम
ATDF……
कां0 दीपक चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!