अपराधहरिद्वार

राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाएं गिरफ्तार….

जिस्मफरोशी के लिए उकसा रही थी महिलाएं

इस खबर को सुनिए

राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाएं गिरफ्तार….

: जिस्मफरोशी के लिए उकसा रही थी महिलाएं
पंच 👊 नामा ब्यूरो
हरिद्वार: सड़क पर खड़े होकर राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही 5 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर का है। आरोप है कि महिलाएं अश्लील इशारे कर राहगीरों को जिस्मफरोशी के लिए उकसा रही थी। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास बड़े पैमाने पर होटल व गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चलता आया है। संदिग्ध महिलाएं रेलवे स्टेशन के आसपास ही घूमते रहती हैं और राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। पुलिस ने एक बार फिर अभियान चलाकर ऐसी महिलाओं पर शिकंजा कसा है। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिलाएं हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली हैं। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

—————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!