हरिद्वार

छत गिरने से मलबे में दबे चार लोग, तेज़ आवाज़ से मची अफरा-तफरी, घायल अस्पताल में भर्ती..

ज्वालापुर के ग्राम सराय की घटना, सुबह 9:30 बजे हुआ हादसा..

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम सराय में सोमवार सुबह एक मकान की छत गिरने से चार लोग घायल हो गए। हादसे के समय सभी लोग मकान के अंदर मौजूद थे। अचानक छत भरभराकर गिर गई, जिससे समीर (20 वर्ष), साकिब (19 वर्ष), वाशिफ (17 वर्ष) और शहरीन (45 वर्ष) मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मकान की छत काफी पुरानी थी और हाल की बारिश के चलते कमजोर हो गई थी। स्थानीय प्रशासन को हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »
error: Content is protected !!