अपराधहरिद्वार

देह व्यापार के लिए राहगीरों को गंदे इशारे कर रही चार महिलाएं गिरफ्तार..

हरिद्वार शहर कोतवाली की पुलिस ने की छापेमारी, महिलाओं ने बताए गेस्ट हाउस संचालकों और ग्राहकों के नाम..

खबर को सुनें

पंच👊नामा-ब्यूरो
हरिद्वार: देहव्यापार के लिए हरिद्वार रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के बाहर राहगीरों को खुलेआम अश्लील इशारे कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इनमें दो महिलाएं उत्तर प्रदेश, एक हरियाणा और एक हरिद्वार की रहने वाली है। ऐसा बताया गया है कि पूछताछ में महिलाओं ने देहव्यापार के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले गेस्ट हाउस संचालकों और अपने रूटीन ग्राहकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें रेलवे रोड के एक बैग व्यवसायी व तीर्थ पुरोहित परिवार के दो युवकों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस इनकी घेराबंदी में जुट गई है।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कई दिनों से इस इलाके में राहगीरों को लुभाने और परेशान करने की शिकायतें आ रही थीं। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर वीरेंद्र चंद रमोला की टीम ने रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-5 पर दबिश दी। मौके पर चारों महिलाएं अश्लील हरकतें करती मिलीं। गिरफ्तार महिलाओं ने अपनी पहचान ममता (बिजनौर), शालिनी शर्मा (सहारनपुर), सुमन (पानीपत, हरियाणा) और बबीता (बेहट, सहारनपुर) के रूप में कराई है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील पंत, महिला हेड कांस्टेबल शारदा, महिला कांस्टेबल भारती रावत और कांस्टेबल आनंद तोमर शामिल रहे। स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों ने इस कार्रवाई की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!