आज की सुर्खियां:- नाबालिग बच्चों को दादा दादी के कब्जे से कराया मुक्त…
कांग्रेस सेवा दल ने किया पुलिस क्षेत्राधिकारियों का अभिनन्दन...
जगदीश शर्मा “देशप्रेमी..
:नाबालिग बच्चों को दादा दादी के कब्जे से कराया मुक्त…
रूड़की:- रूड़की पुलिस ने 2 नाबालिग बच्चों को उनके दादा दादी के कब्जे से मुक्त कराकर बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया। मामला कोतवाली सिविल लाइन का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि तलाक शुदा महिला मुस्कान निवासी बन्दा रोड़ रूड़की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पिछले 6 महीने से उसके सौतेले मां बाप ने उसके 2 नाबालिग बच्चों को अपने कब्जे में रख रखा है। मुस्कान की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों नाबालिग बच्चों के सौतेले दादा दादी के कब्जे से मुक्त कराते हुए उसकी मां मुस्कान के सुपुर्द कर दिया था।
:- कांग्रेस सेवा दल ने किया पुलिस क्षेत्राधिकारियों का अभिनन्दन…
रूड़की:- कोतवाली गंगनहर में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष राजेश रस्तौगी व महामन्त्री जसवीर प्रधान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ 3 प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारियों को बुकें देकर उनका अभिनन्दन किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
रूड़की गंगनहर कोतवाली में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी प्रवेज अली, नताशा सिंह व अमित कण्ड़ारी का कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने बुकें देकर उनका अभिनन्दन किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रभारी राजेश रस्तौगी ने कहा कि भविष्य में इन प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों के कन्धे पर सूबे की सुरक्षा की कमान रहेगी उन्होंने इन तीनों अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
:-साबिर पाक में खिराज-ए-अक़ीदत पेश की…
उत्तराखंड भाजपा महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर अमनो अमान और खुशहाली की दुआ मांगी।इसके बाद साबरी गेस्ट हॉउस में बाल विकास परियोजना की और से लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
:हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन..
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मंडल अध्यक्ष विकास पाल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री का जन्मदिन लंढौरा मंडल के ढंडेरा स्थित गणेश वाटिका में केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना कर मुख्यमंत्री के स्वास्थ और दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि आज लंढौरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उत्तराखंड के कर्मठ जुझारू और ईमानदार छवि के युवा मुख्यमंत्री का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।